Sundar Pichai कौन है | Sundar Pichai Biography in Hindi

नमस्कार दोस्तों आप लोगो का एक बार फिर से स्वागत है कौन है सुन्दर पिचाई, क्यों इंडिया में बहुत से लोग उनको अपना मोटिवेशन मान के चलते है। आज हम लोग बात करने वाले है सुन्दर पिचाई की जीवनी, सैलरी, जॉब और परिवार के बारे में

मेरा हमेशा से मानना रहा है कि जीवन मे संघर्ष करना बहुत जरुरी है और ठीक ऐसा सुन्दर पिचाई जी के साथ भी हुआ है, क्योकि सफलता के पीछे संघर्ष का हाथ होता है। इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़िए क्योकि आप लोगों को बहुत ही मोटिवेशन मिलने वाला है। सुन्दर पिचाई गूगल के सीईओ होने के साथ साथ एक मोटिवेशनल स्पीकर और करोड़ों लोगो के लिए इंस्पिरेशन भी है

Sundar Pichai कौन है | Sundar Pichai biography in Hindi

सुन्दर पिचाई का पूरा नाम पिचाई सुंदराजन है यह अभी Google (2015) और उसके पैरेंट कंपनी Alphabet (2019) के सीईओ है। पिचाई साहब का जन्म भारत के एक मिडिल क्लास फॅमिली में तमिलनाडु राज्य के मदुरई शहर में 12 जुलाई 1972 को हुआ था। उनकी माँ का नाम लक्ष्मी था जो की एक स्टेनोग्राफर थी लेकिन पिचाई के छोटे भाई के जन्म के बाद अपना जॉब छोड़ दिया। रघुनाथ पिचाई जो सुन्दर पिचाई के पापा थे वो पेशे से एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर थे। रघुनाथ पिचाई ब्रिटिश कंपनी ‘जनरल इलेक्ट्रिक कंपनी’ (GEC) में वरिष्ठ इलेक्ट्रिकल इंजिनियर थे और कंपनी के इलेक्ट्रिकल पुर्जे बनाने वाली एक इकाई का प्रबंधन देखते थे। सुंदर जब छोटे थे तो इनके परिवार के पास कार और टीवी तक नहीं था और यहां तक कि एक स्कूटर लेने के लिए भी सुंदर के पिता को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।

Sundar Pichai शिक्षा | Sundar Pichai Education Journey

सुन्दर बचपन से ही पढ़ाई में एक ब्राइट स्टूडेंट थे, जब वो 12 साल के थे तो उनके घर पर टेलीफोन आया था जितने भी नंबर डायल करना रहता था वो सुन्दर को दिमाग में याद रहता है उनका मेमोरी बहुत ही शार्प था, सुन्दर अपने स्कूल के क्रिकेट टीम के कप्तान भी थे।

सुन्दर पिचाई ने अशोक नगर चेन्नई के जवाहर नवोदय विद्यालय से अपनी 10th क्लास की थी। वन वाणी स्कूल से 12th क्लॉस की पढ़ाई पूरी की थी। अपनी प्रारंभिक पढाई पूरी होने के बाद सुन्दर ने IIT खरगपुर से मैटलर्जिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक पूरा किया। B.Tech के दौरान उनके नंबर अच्छे होने पर उनको रजत पदक और स्कालरशिप के लिए चुना गया जिसके तहत उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, यूएसए से मटेरियल साइंस और इंजीनियरिंग में मास्टर ऑफ़ साइंस की डिग्री हासिल की और पेनसिलवेनिया विश्वविद्यालय के ‘व्हार्टन स्कूल’ से एम्.बी.ए. की शिक्षा पूरी की।

यह भी पढ़े: यदि आप सुन्दर पिचाई के बारे में पढ़ रहे है तो इस लिंक पोस्ट को भी जरूर पढ़िए, आपको गूगल कंपनी के बारे में भी फुल हिस्ट्री 1995-2021 तक मिल जाएगी

सुन्दर पिचाई Job | Sundar Pichai Career

Sundar Pichai का पहला जॉब

1995 में जब सुन्दर पढ़ाई के लिए अमेरिका गए थे तो उनको फर्स्ट टाइम एयर टिकट के लिए उनके पापा को उधार लेना पड़ा था क्योकि उस टाइम प्लेन का टिकट उनके पापा के एक महीने की सैलरी से जयादा था। उन्होंने अपने जीवन की पूरी जमापूंजी लगा दी थी उनको अमेरिका में पढ़ाई करने के लिए। उन्होंने सिलिकॉन वैली, संयुक्त राज्य अमेरिका में एक सेमीकंडक्टर निर्माता कंपनी (एप्लाइड मैटेरियल्स) में एक इंजीनियर और प्रोडक्ट मैनेजर के रूप में अपना करियर शुरू किया था.

Sundar Pichai ka second job

सुन्दर ने अपना पहला जॉब छोड़ के दूसरी कंपनी मैकेंज़ी (McKinsey & Co.) को अपना MBA 2004 में पूरा करने के बाद बतौर सलाहकार ज्वाइन किया।

Sundar third job | सुन्दर पिचाई ने 2004 में गूगल ज्वाइन किया

सुन्दर पिचाई के इस मेहनत को देखते हुए गूगल के करंट सीईओ ने 2 अक्टूबर 2015 को सुन्दर को गूगल का नया सीईओ बना दिया। और 3 दिसंबर 2019 को गूगल के पैरेंट कंपनी अल्फाबेट का भी सीईओ सुन्दर पिचाई को बना दिया गया जो की बहुत गर्व की बात है।

सुन्दर पिचाई ने 2004 में गूगल को बतौर हेड ऑफ़ प्रोडक्ट मैनेजमेंट एंड डेवलपमेंट ज्वाइन किया जहाँ पर उनको Google Toolbar को enhance करने का काम दिया गया था जिससे कि Microsoft Internet explorer और Mozilla Firefox पर आसानी से गूगल सर्च इंजन काम कर पाए और साथ ही साथ गूगल ड्राइव को एनहान्स करने का भी काम दिया गया था। 2011 में कंपनी कांफ्रेंस में सुन्दर ने Chrome OS और Chromebook लांच किया इसके बाद 2014 में सुन्दर को बतौर Lead product and engineering का पोस्ट दिया गया और गूगल के जितने भी टेक्निकल टूल जैसे की गूगल मैप्स, एंड्राइड और जीमेल का हेड बना दिया गया था।

यह भी पढ़े: Google को अपना डिफ़ॉल्ट सर्च इंजन कैसे बनाये अपने ब्राउज़र पर

सुन्दर पिचाई कैसे बने गूगल के सीईओ ?

सुन्दर पिचाई कैसे एक मैनेजर से गूगल के सीईओ बन गए स्टोरी थोड़ी लम्बी है क्या आप जानना चाहेंगे तो इस सेक्शन को जरूर पढ़िए आपको इंस्पिरेशन मिलेगा।

गूगल ज्वाइन करने के बाद सुन्दर ने बहुत कड़ी मेहनत किया क्योकि उनको अपने पुराने दिन याद थे की कैसे उन्होंने बिना अच्छे फैसिलिटी से जीये थे। गूगल ज्वाइन करने के बाद इनका शुरुवाती प्रोजेक्ट गूगल टूलबार था और यह टूलबार कंपनी के लिए बहुत फेमस और इम्पोर्टेन्ट पार्ट था। क्योकि इस टूल बार की मदद के लोगो के कंप्यूटर में इंटरनेट एक्स्प्लोरर पर गूगल को डिफ़ॉल्ट सर्च इंजन बनाने का ऑप्शन आता था।

सुन्दर पिचाई ने उस टाइम के करंट CEO Sergey Brin और Larry Page को एडवाइस किया की क्यों न हम लोग भी अपना एक सर्च इंजन बनाया जाये लेकिन CEO’s ने उनको साफ साफ बना कर दिया क्योकि इस प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए एक बड़ा अमाउंट लगता, सुन्दर को मना कर दिया और बोले की तुम अपने करंट रनिंग प्रोजेक्ट पर ही ध्यान दो।

एक दिन पिचाई ने फिर से गूगल के सीईओ के सामने यह बात रखी और मार्किट कम्पटीशन के बारे में बताया। उसके बाद ही Microsoft ने अपना सर्च इंजन Bing को इंटरनेट एक्स्प्लोरर का डिफ़ॉल्ट सर्च इंजन बना दिया। और मुश्किल से 1 सप्ताह के अंदर ही गूगल ने 300 मिलियन यूजर खो दिए थे। सुन्दर उस दिनों अपने गूगल टूलबार को भी पूरी तरह बना चुके थे और मार्किट में लॉच कर दिया जिससे 80% यूजर गूगल ने फिर से वापस पा लिया था। उनकी इस सफलता को देखते हुए गूगल के सीईओ ने उनके गूगल क्रोम ब्राउज़र के आईडिया को accept कर लिया। साल 2008 में सुन्दर पिचाई और मैनेजमेंट ने मिलकर गूगल क्रोम को लॉच कर दिया और गूगल क्रोम आज का सबसे ज्यादा यूज करने वाला ब्राउज़र बन गया।

गूगल toolbar और गूगल क्रोम उनकी शानदार सफलता में से एक था इसके चलते उनको वाइस प्रेसिडेंट ऑफ प्रोडक्ट डेवलपमेंट की पोस्ट पर प्रमोट कर दिया गया। इसके बाद एंड्राइड भी एक सफलता में से एक था जहाँ पर इन्होने Android version 1 को तकरीबन 5 बिलियन लोगो तक पंहुचा दिया था। सुन्दर की इसी सब सफलता को देखते हुए उनको गूगल का सीईओ बना दिया गया।

सुन्दर पिचाई की प्रेम कहानी | Sundar Pichai Wife and Family

सुन्दर पिचाई की प्रेम कहानी दोस्ती से शुरू हुई थी, सुन्दर पिचाई के पत्नी का नाम अंजलि है, अंजलि सुन्दर की क्लासमेट और गर्लफ्रेंड भी थी। सुन्दर अपने काम पर जान जरूर छिड़कते है लेकिन अपनी पत्नी को भी बहुत प्यार करते है। सुन्दर को अंजलि तो पटाने के लिए बहुत पापड़ बेलने पड़े थे। सुन्दर ने अंजलि को अपने B.Tech के फाइनल ईयर में शादी के लिए प्रोपोज़ किया था।

B.Tech की पढ़ाई पूरी होने के बाद सुन्दर further study के लिए अमेरिका गए और उस टाइम उनके पास इतना पैसा नहीं हो पता था की वो अंजलि को फ़ोन करके बात कर पाए, 3 महीने या 6 महीने में एक बार बात करते थे। अमेरिका में पढ़ाई पूरी होने के बाद अपनी पहली नौकरी ज्वाइन करने के बाद सुन्दर ने अंजलि के माता पिता से परमिशन लेके शादी कर ली और शादी के कुछ दिन बाद अमेरिका अंजलि के साथ अमेरिका चले आये और अब सुन्दर के पास 2 बच्चे (1 बेटा और 1 बेटी ) है। सुन्दर के घर का नाम राजेश है और उनके माता पिता उनके साथ ही रहते है जबकि उनकी दादी चेन्नई में रहती है।

सुन्दर पिचाई के बारे में कुछ सवाल और जवाब | FAQ about Sundar Pichai

सुन्दर पिचाई की 1 दिन की सैलरी कितनी है | Sundar Pichai 1 day salary

यदि आप सोच रहे है कि एक सीईओ कि सैलरी कितनी होती है, सुन्दर पिचाई की एक दिन की सैलरी तकरीबन 5.87 करोड़ के आसपास है। अब आप सोच रहे होंगे पिचाई की सैलरी इतना ज्यादा क्यों है तो इनको ज्यादा सैलरी शेयर्स में है।

इंटरनेट सोर्सेस के जरिये (Apr 2020): सुन्दर पिचाई को Alphabet का सीईओ बनने के बाद 242 मिलियन US डॉलर (Rs. 1718 Crore) का पैकेज वेतन मिला था। अब आप सोच रहे होंगे पिचाई की सैलरी इतना ज्यादा क्यों है तो इनकी ज्यादा सैलरी शेयर्स में है। जिसमे की सुन्दर का बेसिक सैलरी $20million (14.2 Crore) और करीब 1704 करोड़ का उनका कंपनी का एनुअल शेयर है, यदि इनकी महीने की सैलरी की बात करे तो लगभग 143 करोड़ कमा लेते है।

सुन्दर पिचाई की सम्पति कितनी है 2021

सुन्दर पिचाई का Net Worth $1310 million (1.31 Billion) और इंडियन करेंसी में Rs 9745 करोड़ है।

सुन्दर पिचाई का घर | Sundar Pichai House

सुन्दर पिचाई ने 2013 में एक आलीशान घर अमेरिका में ख़रीदा और इस घर का दाम तकरीबन 2.9 मिलियन डॉलर थी। पिचाई ने इंडिया में भी बहुत सारे घर खरीद रख सके है।

सुन्दर पिचाई का कार कलेक्शन

सुन्दर पिचाई का कार कलेक्शन बहुत अच्छा है। पिचाई के पास Porsche, BWM, Range Rover and Mercedes Benz जैसी कार इनके पास है।

सुन्दर पिचाई को कौन कौन सा भाषा आता है

सुन्दर पिचाई को तमिल जोकि उनकी मातृभाषा है, इंग्लिश और हिंदी भी आती है। तमिल और इंग्लिश में तो वो एक्सपर्ट है लिखने और पड़ने दोनों में लेकिन हिंदी बस बोल सकते है और पढ़ सकते है लेकिन लिख नहीं पाते। वैसे भी पिचाई अपने B.Tech के पड़े के दौरान ही हिंदी सीखा थोड़ा बहुत क्युकी उनके सहपाठी हिन्दीभाषी थे। उनको हिंदी न आने की वजह से उनको बहुत चिढ़ाया जाता था।

Sundar Pichai का मोटिवेशन कोट्स क्या है | सुंदर पिचाई के अनमोल विचार

आप अपनी सीमाओं से निकलकर और आगे बढिए

हम लोग लोग वही काम करने पर फोकस करते है जो बाकि करोड़ो और अरबों लोग करते है

अपने भविष्य को ध्यान में रखते हुए अपने वर्तमान में योजना बनायें

आप अपने सपनों का पीछा तब तक करते रहें जब तक वो पूरे न हो जायें

अपने सपनों को पाना और दिल की सुनना महत्वपूर्ण बात है, लेकिन कुछ ऐसा करें जो आपको उत्साहित करता रहे

हो सकता है की आप असफल हो रहे हैं, लेकिन यह ठीक ही है, क्योंकि आप प्रयास कर रहे हैं, इससे आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा

Conclusion

हमें पूरा उम्मीद है की आप लोगो को सुन्दर पिचाई की जीवनी पढ़ के बहुत अच्छा लगा होगा। मैंने इस पोस्ट में सुन्दर पिचाई की जीवनी, सुन्दर पिचाई की सैलरी, सुन्दर पिचाई की जॉब और फॅमिली के बारे में आपको अच्छे से बताने की कोशिश किया हूँ। प्लीज आप लोग कमेंट करके हमें जरूर बताये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Need To Know About The Grammy Awards 2024 What Happens to Our Bodies After We Die? Highest donation by Indian celebrities for Ram Mandir 2024 10 WAYS TO MAKE EXTRA MONEY WITH YOUR 9-5 JOB विश्व का सबसे बड़ा मंदिर स्वर्वेद महामंदिर क्या और कहाँ है?