CTR, CPM, CPA, CPL और CPC क्या होता है | What is CPC in Hindi

CPC CTR kya hota hai

यदि आप blogging के दुनिया में नए है तो जरूर आपके मन में आता होगा इन keywords का मतलब क्या है। Digital Marketing के फील्ड में ऐसे बहुत सारे keyword मिलेंगे इसे हम शब्दों का जाल (jargon) भी बोल सकते है। सही जगह आये है हम आपको इन सब कीवर्ड के बारे में बताएँगे और इसका मतलब समझना भी बहुत जरुरी है।

मैं एक suggestion देना चाहूंगा अपने रीडर्स को जो लोग ब्लॉग्गिंग में नए है। आप लोग भी मेरी तरह एक डायरी बना ले जिसमे आप Digital Marketing से रिलेटेड सारे keyword note down करके उसके बारे में जान ले। उससे हमें बहुत हेल्प मिलेगी अपनी ब्लॉग को बेहतर बनाने के लिए।

यह Google AdSense के technical keywords है। आज हम CTR, CPM, CPL, CPA और CPC क्या होता है और यह कैसे calculate किया जाता है। इसके advantages क्या है इसकी पूरी जानकारी बताने की 100% कोशिश करेंगे। CPC का मतलब क्या होता है, CPC का फुल फॉर्म क्या है यह सब बताएँगे।

लगभग सभी ब्लॉगर AdSense monetization से पैसा कमाने का सपना देखते है। क्युकि AdSense एक high payer & most largest networking company है। आपका CPC & CTR जितना अच्छा रहेगा उतना ही money आप AdSense से बना सकते है।

हम बिलकुल basic से समझायेंगे की आपको अच्छे से समझ आ जाये और आप अपने फ्रेंड को भी इसके बारे में समझा सके।

CPM, CPC, CPL, CPA का फुल फॉर्म

  • CPM = Cost per thousand impression
  • CPC = Cost per click
  • CPL: Cost per lead
  • CPA or CPS: Cost per action, cost per acquisition, or cost per sale

CPM क्या है

CPM का full form Cost per mile or per thousand (CPT) होता है।

CPM एक ऑनलाइन metrics or bidding system है जिस पर Advertiser per 1000 impression के हिसाब से Ad Company को pay करता है। और Ad Company उसमे से कुछ commission लेके Youtubers या Blogger को pay करता है।

यह भी जाने: CPM advertisers के लिए होता है और RPM Publishers के लिए।

CPM एक ऐसा model या tool है जिस पर Advertiser कैलकुलेट करता है की per 1000 Ads view पर उसको कितने पैसे pay करने है। इसमें यह compulsion नहीं है की click करने पर ही पैसे देना है view पर भी pay करना है advertisers को।

यदि कोई एक वेबसाइट पर एक ही लोग के द्वारा बार बार Impression आ रहे है तो भी Advertisers को pay करने पडते है क्योकि CPM मॉडल के थ्रू campaign run कर रहा है।

Impression word बार बार यूज किया है मैंने तो आइये जाने Impression क्या होता है और Google कैसे count करता है

Impression: यदि आपने कोई blog या website ओपन किया और उस वेबसाइट पर Ad run हो रहा है और यूजर ने 1 सेकंड या उससे ज्यादा समय के लिए Ads देखा तो Google उसको 1 impression count करता है और Video Ad के लिए Ad atleast 2 सेकंड के लिए run होना चाहिए।

किस conditions में कम्पनिया CPM mode पर bid करती है।

  • Brand awareness: जो कंपनी अपने ब्रांड अवेयरनेस पर फोकस देना चाहते है वो CPM bidding का यूज ज्यादा करते है।
  • Events: किसी इवेंट्स को प्रमोट करने के लिए जैसेकि Conferences, Seminars, Festivals and Concerts
  • New Product launch: किसी नए product को promote करने के लिए CPM bidding का यूज करते है।

कह सकते है की जितना जायदा वेबसाइट पर ट्रैफिक उतना ज्यादा CPM

CPM को calculate करने का फार्मूला

CPM = Advertising Cost ($) / Impressions Generated x 1000

Example: एक advertising Campaign का cost $2,000 है। और उस पर total impression 500,000 है तो CPM = 20,000 (ad cost) / 100,000 (impression)*1000 = $20

CTR क्या है

CTR का full form Click through rate है। इस term को आपलोग ने Google Analytics, AdSense के अलावा YouTube Analytics और बहुत सी जगहों पर देखा होगा। CTR के थ्रू Publisher और Advertisers दोनों को पता चलता है की कितने percentage लोगो ने Ads पर क्लिक किया है, Ads की efficiency कैसी है । इसीलिए यह दोनों के लिए important है।

यदि आपके Blog पर बहुत अच्छा traffic है लेकिन Ads पर click नहीं आ रहे है तो आपको अपने पेज पर Ad placement में परिवर्तन करना चाहिए।

CTR को calculate करने का फार्मूला

वैसे तो CTR normally automatically calculate होता है और हमें अपने Analytics के Dashboard पर दिख जाता है। लेकिन Manually calculation जानना भी बहुत जरुरी है।

CTR = Amount of clicks / Amount of Impression x 100

Example: यदि 1,000 व्यू पर 15 क्लिक्स आये है CTR  = (15/1,000) x 100 = 1.5%

What is good CTR | एक अच्छा CTR कितना percent होना चाहिए

सही बोलू तो दोस्तों इसका कोई भी simple answer नहीं है। CTR rate बहुत सारे चीजों पर depend करता है। जैसे की आपके Niche, Ad Placement, Keywords, SEO, Content writing पर।

सभी Ads, Listing (types of niche), Keywords का अपना अपना CTR rate रहता है जो की अपने Dashboard पर देख सकते है। यह हमेशा ध्यान दीजिये की यदि आपका traffic अच्छा खासा है और CTR अभी भी below average है। तो इसका मतलब की आप गलत keywords को target कर रहे है या आप का Ad appealing नहीं है।

यदि 10% के जायदा CTR rate हुआ तो ऐसा मानना है ही Invalid clicks हो रहे है।

CTR improve करने के कुछ टिप्स

Main source of income किसी भी blogger का सबसे पहले Google AdSense ही होता है। कुछ Smart blogger है जो less traffic मे ही good income कर लेते है। और बहुत लोग vast traffic होने पर भी उतना revenue generate नहीं कर पाते। क्योकि उनका Ad placement और CTR rate अच्छा नहीं होगा।

आइये कुछ टिप्स बताने की कोशिश करूँगा जिससे की आप लोग अपना CTR अच्छा कर पाए।

  • Organic traffic बढ़ाये
  • पोस्ट के बिच में Ads रन करे
  • Quality content पर फोकस करे
  • Description, Meta Tag पर ध्यान दे
  • बेस्ट title length होना चाहिए
  • Description length 160 character से jyada ना हो
  • Better size और location choose करे Ad लगाने के लिए
  • अपने Post मे image यूज करे

CPC क्या है?

CPC का full form “Cost Per Click” or “Pay Per Click” है, जैसे की फुल फॉर्म से ही मालूम हो जा रहा है की एक क्लिक पर कितना कॉस्ट।

यह AdSense का सबसे पॉपुलर terms और सबसे जयादा यूज भी होता है। जब भी कोई user आपके website पर आता है और किसी भी Ads पर click करता है तो वो Advertiser,  blogger को कुछ pay करता है उसे ही CPC कहा जाता है।

CPC का रेट fixed नहीं होता ये भी vary करता है keywords, niche के ऊपर। जैसे की कोई keyword बहुत ही successful है तो उसका CPC high होता है। ज्यादातर Insurance, Tech, Online insurance, Marketing & Advertising niche और keyword का CPC बहुत high होता है।

Note: US में Insurance niche का CPC बहुत बहुत हाई है ~$15 के आसपास ( एक अनुमानित यूनिट )

CPC को calculate करने का formula 

CPC = Advertiser’s total cost / Number of clicks

जैसे की एक क्लिक पर $1 और दूसरे पर $2 मिला तो एवरेज CPC = 3/2 =1.5 avg. CPC होगा। यह मैंने आपको एवरेज CPC का फार्मूला बताया। आइये जानते है एक्चुअल कप्स का formula.

Actual CPC = (Competitor Ad Rank / Your quality Score)+0.1

Read this also: Google Chat App kya hai

CPL क्या है?

CPL का full from Cost Per Lead है। यह भी Online Pricing Model का एक हिस्सा है। इसे commonly “Online Lead Generation” भी बोल सकते है।

CPL campaigns में, एडवरटाइजर interest lead के लिए pay करता है और Marketing campaign कितना Cost effectiveness है उनके लिए वो मालूम पड़ता है। Advertiser इस बात पर ज्यादा focus करते है की उनके किये गए investment पर कितना lead आ अहा है।

इस तरह के Ad पर जब भी कोई user click करता है तो उसको उस Advertiser के website पर redirect कर दिया जाता है और उसको Form filling, Email subscription, Loyalty Program, Newsletter Submission etc. करने का ऑप्शन आता है। और user के perform करने पर lead generate होता है।

CPL को calculate करने का formula

CPL = Total cost of Ads / Number of Lead Generated

Example एक Advertisement का total cost $1,000 है और total 20 lead generate हुए है तो इसका मतलब CPL = $50

CPA क्या है?

CPA का फुल फॉर्म “Cost Per Acquisition” या “Cost Per Action” है। इसका इस्तेमाल Paid Marketing (Affiliate marketing) के लिए किए जाता है। इस मॉडल का मेन फोकस conversion पर होता है।

इस मॉडल के अनुसार Publisher को Advertiser तभी pay करता है जब user उसके Ads पर click करके कुछ purchase करता है तब जाके Advertiser पेमेंट करता है।

Example: Amazon Affiliation marketing, Hosting Affiliate etc.

Conclusion

मुझे पूरी उम्मीद है की आप लोगो को ह पोस्ट CPM, CTR, CPC, CPL और CPA क्या है पसंद आया होगा। मैंने अपना best research knowledge इस post के जरिये दिया है अगर कोई कमी है या suggestion है तो आप कमेंट करके बता सकते है। मैंने लगभग सारे topic एक ही पोस्ट मे cover करने की कोशिस की है इसीलिए पोस्ट थोड़ा लम्बा हो गया लेकिन यह आप लोगो के लिए बहुत फायदेमंद है और जाना बहुत जरुरी था। यदि आपको यह पोस्ट पसंद आया तो Please share it on Facebook, WhatsApp, Instagram, Pinterest, Twitter

3 thoughts on “CTR, CPM, CPA, CPL और CPC क्या होता है | What is CPC in Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Need To Know About The Grammy Awards 2024 What Happens to Our Bodies After We Die? Highest donation by Indian celebrities for Ram Mandir 2024 10 WAYS TO MAKE EXTRA MONEY WITH YOUR 9-5 JOB विश्व का सबसे बड़ा मंदिर स्वर्वेद महामंदिर क्या और कहाँ है?